बेतिया : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डकैती की योजना बनते हुए आइटीआइ हजारी से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से धारदार चाकू, ब्लेड, स्मैक की पुड़िया व दो बाइक को जब्त की गयी है.
सदर एसडीपीओ रामांनद कुमार कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आइटीई में डकैती की योजना बनाने के लिए अपराधियों का जमावड़ा हुआ है. सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. टीम में एसआइ एसएम चौधरी, एएसआइ आरबी यादव शामिल रहे. छापेमारी दल ने हजारी से हरिवाटिका के सुनील यादव, विकास महतो व आईटी आई के शत्रुघ्न यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.
