लौरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपीसीएल चीनी मिल के किसान भवन में लौरिया-योगापट्टी विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद अनिल सहनी, सम्मानित अतिथि पूर्व सांसद अर्जुन राय विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो, जिप अध्यक्ष श्रीमति शिवरानी देवी, जिलाध्यक्ष डा. एनएन शाही द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया.
मंच पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अनिल सहनी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गयी है. बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. धर्म जाति के नाम पर राज्य में सांप्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है.
आगामी विधान सभा में नीतीश कुमार के विकास के मुद्दों का साथ देगें. वहीं पूर्व सांसद बैधनाथ महतो ने कहा कि यहां किसानों का सुनने वाला कोई नहीं है. चीनी का दाम कम हो गया. दाल महंगा हो गया.
गरीबों की थाली छीनी जा रही है. मंच पर पूर्व विधायक प्रदीप सिंह एवं मुखिया सुनील कुशवाहा के समर्थकों ने नारे लगाये. सुनील कुशवाहा के समर्थक द्वारा मंच पर बैनर लगाया गया.
वहीं जिप अध्यक्ष शिवरानी देवी ने पुन: एक बार फिर नीतीश कुमार कहकर भाषण को समाप्त किया. सभा की अध्यक्षता योगापट्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की. जबकि मंच का संचालन कन्हैया कुशवाहा एवं राजन मिश्र द्वारा किया गया. मौके पर अनिल झा, लालबाबू गोड़, मिथिलेश सिंह, नंदकिशोर चौधरी, असलम खां हक्की, शंभु गुप्ता, जमील शेख, राटा दूबे आदि उपस्थित थे.
