बगहा में मिड-डे मील खाने से 10 बच्चे बीमार

बगहा (प. चंपारण) : प्रखंड दो के मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली में बुधवार को मिड डे मील खाने से 10 बच्चे गंभीर रूप में बीमार हो गये. सभी बच्चे कक्षा चार, पांच व छह के छात्र हैं. उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बतायी […]

बगहा (प. चंपारण) : प्रखंड दो के मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली में बुधवार को मिड डे मील खाने से 10 बच्चे गंभीर रूप में बीमार हो गये. सभी बच्चे कक्षा चार, पांच व छह के छात्र हैं. उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बतायी जाती है.

अस्पताल के डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि बच्चे पेट दर्द से कराह रहे हैं. उन्हें उल्टी भी हो रही है. हालांकि, ऐसा क्यों हुआ है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है. उधर, मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अभिभावक विद्यालय परिसर में घुस गये और हंगामा करने लगे. अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका समेत अन्य पर खराब गुणवत्ता वाला एमडीएम परोस कर बच्चों को बीमार करने का आरोप लगाया.

खिचड़ी-चोखा खाने से हुए बीमार

स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीता राय ने बताया कि डेढ़ बजे के आसपास बच्चों को एमडीएम परोसा गया. मध्य विद्यालय मलकौली में एक भवनहीन विद्यालय (प्राथमिक विद्यालय कालीघाट) को संबद्ध किया गया है. दोनों विद्यालय के छात्रों को एक साथ एमडीएम परोसा गया.

उन्होंने बताया कि बच्चों को एमडीएम खिलाने की जवाबदेही स्कूल के शिक्षक सुबोध साह को दी गयी थी. बच्चे मिड डे मील खाने के बाद पेट दर्द व उल्टी की शिकायत करने लगे. जिन बच्चों की तबीयत अधिक बिगड़ गयी, उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है. शेष बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर चले गये.

इन छात्रों को कराया गया भरती

छात्र पिता का नाम

1. मधु श्रवण सहनी

2. अंगीरा प्रभु यादव

3. पूजा चंद्रदेव पंडित

4. निशा कृष्णा चौधरी

5. शशि व्यास पटेल

6. काजल दिनेश राम

7. संध्या चुलबुल यादव

8. रानी सूरज राम

9. अंजली अखिलेश जायसवाल

10. आरती चुलबुल यादव

जांच कर होगी कार्रवाई

मध्य विद्यालय मलकौली में मिड डे मील खाने से छात्रों के बीमार होने की सूचना मिली है. पटखौली ओपी पुलिस को बीमार छात्रों का इलाज कराने के लिए भेजा गया है. जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.

शफीउल हक, एसपी, बगहा

मध्य विद्यालय मलकौली में मिड डे मील खाने से छात्रों के बीमार होने की सूचना मिली है. पटखौली ओपी पुलिस को बीमार छात्रों का इलाज कराने के लिए भेजा गया है. जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी.

शफीउल हक, एसपी, बगहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >