नप को चिढ़ा रहा सब्जी मंडी का कूड़ा

बेतिया : शहर के सभी प्रमुख बाजारों की मौजूदा हालात नारकीय बनी हुई हैं. सफाई नहीं होने से पहले से ही यहां कूड़े का अंबार था, जो बारिश के पानी में सड़कर दरुगध रहा है. इससे उठने वाली दरुगध के चलते यहां 10 मिनट ठहरना भी मुश्किल हैं. बावजूद इसके विवशता होने के कारण फल, […]

बेतिया : शहर के सभी प्रमुख बाजारों की मौजूदा हालात नारकीय बनी हुई हैं. सफाई नहीं होने से पहले से ही यहां कूड़े का अंबार था, जो बारिश के पानी में सड़कर दरुगध रहा है. इससे उठने वाली दरुगध के चलते यहां 10 मिनट ठहरना भी मुश्किल हैं. बावजूद इसके विवशता होने के कारण फल, सब्जी व्यवसायी यहां दुकान लगा रहें हैं और शहरवासी सब्जी संग बीमारी फ्री में घर ला रहे हैं.
इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है कि इन दिनों अस्पताल में डायरिया के मरीज बढ़ गये हैं. बाजार में फैला कूड़ा-कचरा अब बारिश के पानी और धूप संग सड़ रहा है. इससे वहां डायरिया व हैजा फैलने की आशंका भी बढ़ गयी है. बारिश का सीजन शुरू होने के बाद भी शहर में फागिंग नहीं करायी जा रही है. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी ठप हैं. इससे मच्छर काफी बढ़ गये हैं और बीमारी भी दस्तक देना शुरू कर दी है.
रहें सचेत
शहर के चिकित्सक डॉ अमिताभ चौधरी ने बताया कि इससे सब्जियों और फलों पर बीमारी फैलने वाले कीटाणू बैठ जाते हैं और घर आने पर इसका प्रभाव बच्चों पर ज्यादा पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >