पीजीआइ के छात्र पर जानलेवा हमला

बेतिया : नगर के बेलबाग बंगाली कॉलोनी चौक पर सोमवार की रात पीजीआई के एक छात्र पर कतिपय लोगों द्वारा जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल एमजेके में भरती कराया है. घायल छात्र की पहचान नगर थाना के पिउनीबाग निवासी शिशुपाल सिंह का पुत्र […]

बेतिया : नगर के बेलबाग बंगाली कॉलोनी चौक पर सोमवार की रात पीजीआई के एक छात्र पर कतिपय लोगों द्वारा जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल एमजेके में भरती कराया है. घायल छात्र की पहचान नगर थाना के पिउनीबाग निवासी शिशुपाल सिंह का पुत्र संत कुमार (20) के रूप में हुई है. घायल ने बताया कि बंगाली चौक पर मेरी बिजली की दुकान है. जिसके ठीक सामने सुनील साह का अवैध शराब की दुकान है.
जहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. जिसको लेकर मना करने पर मेरे दुकान में घुसकर सुनील कुमार ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >