वाल्मीकिनगर/रामनगर : बिहार सरकार के मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम काम के आधार पर जनता से वोट मांगेंगे. नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के रास्ते पर लाया है. जबकि केंद्र में झूठ की सरकार चल रही है. बिहार की जनता झूठ की राजनीति करने वालों को कभी भी माफ नहीं कर सकती. 14 माह गुजर गये.
बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आ गये. लेकिन अब जब वादों को पूरा करने का वक्त आया है तो विदेश का सैर कर रहे हैं. वे वाल्मीकिनगर और रामनगर में जदयू के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में विकास किया है और बिहार की जनता को विकास चाहिए. मंगलवार को वाल्मीकिनगर के ऊपरी शिविर के क्लब हॉल में जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. प्रदेश के चर्चित नेताओं ने मंच से प्रदेश में दुबारा बिहार के विकास हेतु नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. सभा की अध्यक्षता जिला प्रभारी सुरेश गुप्ता ने की. सभा के मुख्य अतिथि निबंधन मद्य निषेध सह नगर विकास मंत्री अवधेश कुशवाहा ने किया.
राज्य सभा सांसद अनिल कुमार सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को छला है. जन-धन योजना के तहत खाता खोलना महज ढ़कोसला है. पूर्व सांसद अजरुन राय ने भी केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा तथा कहा कि सबके खाते में 15 लाख रुपया भेजने का सपना दिखाये थे.
जो पूरा नहीं हुआ. विधायक राजेश सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार दस्तक अभियान चल हरा है. इस अभियान में लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है. यहां के लोग विकास के साथ – साथ क्षेत्र में अमन चैन चाहते हैं. सम्मेलन में जिला परिषद अध्यक्ष शिवरानी देवी, डा. एनएन शाही, लालबाबू गोप, नंदकिशोर बीन, नंदकिशोर चौधरी आदि ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर मो. कलाम, नेयाज हसन, पतिराम भगत, किशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार. कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने एवं विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए मंगलवार को मारवाड़ी विवाह भवन में जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद कुशवाहा ने की.जबकि कार्यक्रम का उद्धघाटन डा. एन.एन शाही ने किया.
अपने संबोधन में बिहार सरकार के मंत्री अवधेश कुशवाहा ने केन्द्र सरकार को अवसरवादी बताते हुए जम कर निशाना साधा. ज्यादातर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं.
सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जा कर राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराये.उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की अनदेखी की वजह से कई योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नही हो पा रहा है. सम्मेलन को राज्य सभा सांसद अनिल सहनी, पूर्व सांसद कैलाश बैठा, पूर्व सांसद अजरुन राय, जिला परिषद अध्यक्ष शिव रानी देवी, नंद किशोर चौधरी, सुबोध पासवान व मो. सलाउद्दीन सहित अन्य जदयू नेताओं ने संबोधित किया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमानुल्लाह साई, विक्रमा चौधरी, रामानंद प्रसाद, सूरज सहनी, अलखदेव पासवान, सुरेन्द्र बैठा, कमलेश पटेल, लालबाबू पटेल, राकेश राय, संजय राय, भूपेन्द्र पति तिवारी व प्रतापचंद काजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें.
