बेतिया : जमीन पर रंगदारी के बल पर कब्जा जमाने में नगर थाना में पांच लोगों के खिलाफ चनपटिया के यादोछापर निवासी रामानंदन ओझा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सुप्रिया सिनेमा रोड के धनुरध्वज सिंह उर्फ दादा बाबू , बेटा रिंकु सिंह, बानूछापर निवासी लक्ष्मीनगर निवासी रामानंद मिश्र, कौशल्या शर्मा व पंकज शर्मा का नाम शामिल है.
आरोप लगाया है कि उक्त लोगों के द्वारा एनएच 28 बी स्थिति उसके जमीन पर जबरदस्ती मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था. जब वह रोकने गया तो उसके साथ मारपीट किये तथा 25 लाख रुपया रंगदारी की मांग किये. जबकि इस जमीन न्यायालय में 144 चल रहा है.
वही सिरिसिया ओपी सेमरा परसा के चंदन राम ने यादोछापर निवासी वीरेंद्र ओझा, जीतेंद्र ओझा, नागेंद्र ओझा सहित अन्य लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति व रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आरोप लगाया है कि आरोपियों के यहां मजदूरी की है. मजदूरी मांगने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द का प्रयोग भी किया. साथ ही धमकी दी कि हर हाल में उसे 1.5 लाख रुपया रंगदारी देनी होगी.
