बेतिया : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग हुए मारपीट में एक दर्जन घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रहा है. जानकारी अनुसार जगदीशपुर के खलवा टोला में सोमवार की संध्या जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट छह घायल हैं.
वहीं मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में तीन घायल हैं. वहीं जगदीशपुर थाना के जमुनिया गांव में भी जमीनी विवाद में भोज राम (52) घायल है तथा नौतन थाना के गहरी कोठी में कतिपय लोगों ने चंद्रावती देवी को डायन का आरोप लगाकर व उनके पति शंभु को भी घायल कर दिया.
