सुबह आठ बजे से होगी वोटिंग

तीन प्रत्याशियों की किस्मत पर आज लगेगी मुहर बेतिया : विधान परिषद चुनाव के मतदान का अनुश्रवण के लिए सभी प्रखंडों में उस प्रखंड के वरीय प्रभारी को प्रतिनियुक्ति की गयी है. बेतिया में वरीय उप समाहर्ता राजीव शंकर , मझौलिया में वरीय उप समाहर्ता शिव रंजन,बैरिया में एलआरडीसी अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, नौतन में डीएसओ […]

तीन प्रत्याशियों की किस्मत पर आज लगेगी मुहर
बेतिया : विधान परिषद चुनाव के मतदान का अनुश्रवण के लिए सभी प्रखंडों में उस प्रखंड के वरीय प्रभारी को प्रतिनियुक्ति की गयी है. बेतिया में वरीय उप समाहर्ता राजीव शंकर , मझौलिया में वरीय उप समाहर्ता शिव रंजन,बैरिया में एलआरडीसी अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, नौतन में डीएसओ ओमप्रकाश पाल, चनपटिया में वरीय उपसमाहर्ता राजीव, योगापट्टी में वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार सिंह, नरकटियागंज में एनइपी के निदेशक नरेंद्र कुमार सिन्हा,
लौरिया में जिला योजना पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद, मैनाटांड में वरीय उप समाहर्ता नुरूल हक शिवानी,सिकटा में वरीय उप समाहर्ता संजीत बख्शी, गौनाहा में नरकटियागंज के वरीय उप समाहर्ता इस्तयाक अली अंसारी, पिपरासी में कार्यपालक दंडाधिकारी बगहा के प्रकाश कुमार सिन्हा, बगहा- 2 में डीपीओ शशि कांत पासवान, रामनगर में बगहा के एलआरडीसी वृंदालाल, भितहा में वरीय उप समाहर्ता दीपू कुमार व ठकराहां में ईख पदाधिकारी रामनगर अंचल के जय प्रकाश नारायण सिंह, बगहा 1 में निदेशक लेखा रंजीत कुमार सिंह व मधुबनी में डीटीओ राजकुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है.
18 मतदान केंद्रों पर 5080 मतदाता डालेंगे वोट
बेतिया : स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद् चुनाव के लिए मतदानकर्मी जिला मुख्यालय से रवाना हो गये. मतदान केन्द्रो के लिए प्रतिनियुक्त किये गये गश्ती दल पदाधिकारी के नेतृत्व में पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी रवाना हो गये. डीपीआरओ मधुकांत ने बताया कि मंगलवार को जिले के 18 मतदान केन्द्रो पर जिले के 5080 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच जनप्रतिनिधि अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मत डालेंगे. इसके लिए मतदान केन्द्रो पर भी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियो को रेंडमाईजेशन के आधार पर पीठासीन पदाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर केन्द्र सरकार के कर्मियों यथा बैंककर्मी, एलआईसी, बीएसएनएल कर्मी को माइक्रो आब्जर्बर के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
मधुकांत ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद पीठासीन पदाधिकारी द्वारा पीसीसीपी दंडाधिकारी सह स्टैटिक दंडाधिकारी की सुरक्षा में बैलेट बॉक्स तथा आवश्यक कागजात को जिला मुख्यालय के विपिन उच्च विद्यालय में निर्मित बज्रगृह तक पहुंचाने का निर्देश जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह द्वारा दिया गया है.
कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
बगहा : पश्चिम चंपारण जिला के विधान पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बगहा दो सीओ श्रीराम उरांव ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक करने का आरोप है. एसपी शफीउल हक ने बताया कि कांड संख्या- 286/15 धारा 188, 171 , आइपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सीसीटीवी से होगी निगरानी
वज्रगृह में सुरक्षा कर्मियों के साथ सीसीटीवी कैमरा के निगरानी लगायी गयी है. वज्रगृह में बैलेट बॉक्सों को पूरी तरह से रखने के बाद वज्रगृह की सिलिंग अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जायेगी. वज्रगृह की सुरक्षा के लिए तीन स्तर के दंडाधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण प्रभार अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >