सेमरा/भैरोगंज : भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर 15273 अप सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या- 99419 के चक्के में आग लग गयी. इससे गाड़ी को भैरोगंज स्टेशन पर दस मिनट तक रोकना पड़ा.
सत्याग्रह एक्सप्रेस 11:50 में भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पर खड़ी हुई. चालक ने धुंआ निकलने की बात स्टेशन मास्टर को बतायी. स्टेशनकर्मियों के सहयोग से आग बुझायी गयी. आग बुझाने के बाद 12:02 मिनट पर गाड़ी रवाना हुई. भैरोगंज के स्टेशन मास्टर अशोक कुमार धर ने बताया कि ब्रेक फंस गया था. इसके कारण चक्के से धुंआ निकलने लगा था.
