भाजपा ने भ्रामक प्रचार के बल पर जीता चुनाव : इंद्रजीत

बेतिया : युवा राजद के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र में सरकार बनाने से पहले जनता से कई वादे किये थे. सरकार बनते ही केंद्र सरकार वे वादे भूल गयी. भाजपा सिर्फ भ्रामक प्रचार-प्रसार के बूते सरकार में आना चाहती है. इस पर आम जनता को भी फैसला करना चाहिए […]

बेतिया : युवा राजद के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र में सरकार बनाने से पहले जनता से कई वादे किये थे. सरकार बनते ही केंद्र सरकार वे वादे भूल गयी.
भाजपा सिर्फ भ्रामक प्रचार-प्रसार के बूते सरकार में आना चाहती है. इस पर आम जनता को भी फैसला करना चाहिए कि काम करने वाली सरकार चाहिए या लंबी-चौड़ी बात करने वाली. उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला से महा गंठबंधन के एमएलसी उम्मीदवार राजेश राम है. राजद कार्यकर्ता पूरे तन-मन से प्रचार-प्रसार में जुट जाये.
क्योंकि इसी चुनाव की जीत पर विधान सभा का चुनाव भी टिका हुआ है. जिला प्रवक्ता राघवेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी को आम जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें. बैठक में उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, महासचिव प्रभु यादव, रवि सर्राफ, राजन राय, रंजन श्रीवास्तव, तारा किशोर यादव, ठाकुर प्रमोद, मुकेश यादव, सौरभ गुप्ता, अरविंद कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >