बांस के विवाद में दबिला से सिर पर किया वार, एक की मौत

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के शेख टोला (नया बस्ती) में रविवार की रात बांस काटने के विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया . इलाज के क्रम में एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शमसुद्दीन मियां के पुत्र मंजूर आलम (35) के रूप में हुई है. परिजनों ने […]

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के शेख टोला (नया बस्ती) में रविवार की रात बांस काटने के विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया . इलाज के क्रम में एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शमसुद्दीन मियां के पुत्र मंजूर आलम (35) के रूप में हुई है.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के दरवाजे पर लगे बांस के कोठ में से पड़ोसी बीना कुछ पूछे बांस काटने लगे. मृतक ने बांस काटने का विरोध किया तो प्रदीप साह, दुर्गा साह, रंभा देवी ले लाठी फट्टा से वार करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वहीं प्रदीप साह ने दबीला से सिर पर प्रहार कर दिया. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. लेकिन चिकित्सा के क्रम में मंजूर की मौत देर रात्रि हो गयी. पुलिस ने शव को सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >