नगर विकास के उप सचिव करेंगे नप की जांच

बेतिया : नगर विकास के उप सचिव विजय रंजन नगर परिषद् की अनियमितताओं की जांच के लिए शुक्रवार को आ रहे है. उप सचिव के आगमन को लेकर नप के वरीय अधिकारियों से लेकर कर्मी फाइलों को सही करने में लगे है. नप सूत्रों के अनुसार, नप के कई गंभीर मामलों की जांच उप सचिव […]

बेतिया : नगर विकास के उप सचिव विजय रंजन नगर परिषद् की अनियमितताओं की जांच के लिए शुक्रवार को आ रहे है. उप सचिव के आगमन को लेकर नप के वरीय अधिकारियों से लेकर कर्मी फाइलों को सही करने में लगे है. नप सूत्रों के अनुसार, नप के कई गंभीर मामलों की जांच उप सचिव करेंगे.
इस जांच से भी कई खुलासा होने वाली है. इससे पहले ही अधिकारियों की टीम ने बहाली व डस्टबीन की खरीदारी में बरती गयी अनियमितता को उजगार कर चुके है. जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उप सचिव रूटीन जांच में बेतिया नगर परिषद् आ रहे है. नगर विकास के उप सचिव विजय रंजन बेतिया नगर परिषद् में वर्ष 2002-04 तक नप कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर रह चुके है.
पूर्व नप सभापति कमला देवी ने बताया कि वर्ष 2002-04 में जब नप इओ विजय रंजन थे तो काफी विवाद उत्पन हुआ था. विवाद कारण अवैध ढंग से बहाली थी.इसके लेकर पूर्व सभापति कमला देवी हाई कोर्ट तक गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >