जालसाजों ने एटीएम नंबर पूछ नौ हजार रुपये उड़ाये

बिहिया़ : नगर के साहेब टोला निवासी एक महिला खातेधारी का जालसाजों ने एटीएम नंबर पूछ कर उसके खाते से 9269 रुपये उड़ा लिय़े घटना को लेकर साहेब टोला निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री सुनीता देवी द्वारा बिहिया थाने में मंगलवार को एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है़ आवेदन में महिला […]

बिहिया़ : नगर के साहेब टोला निवासी एक महिला खातेधारी का जालसाजों ने एटीएम नंबर पूछ कर उसके खाते से 9269 रुपये उड़ा लिय़े घटना को लेकर साहेब टोला निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री सुनीता देवी द्वारा बिहिया थाने में मंगलवार को एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है़
आवेदन में महिला ने कहा है कि सोमवार की शाम में उसके मोबाइल पर 9709325859 से कॉल आया़ कॉल करनेवाले ने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक की मुंबई ब्रांच का बताते हुए उसका एटीएम बंद हो जाने की बात कह कर एटीएम नंबर, पासवर्ड तथा एटीएम के पीछे का तीन अंक वाला कोड ले लिया़ बाद में धोखाधड़ी की शंका होने पर महिला ने अपने भाई को एटीएम से पैसा निकालने के लिए भेजा किंतु तब तक जालसाजों द्वारा खाते में महज 33 रुपये छोड़ कर 9269 रुपये निकाल लिये गये थ़े पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >