नरकटियागंज : शाम के लगभग आठ बज कर 40 मिनट हुए हैं नगरवासियों की नजरें आसमान की ओर हैं आसमान में तीन तीन विमान एक साथ चक्कर लगा रहे हैं
लोगों की नजरों में कौतूहल के साथ भय भी है.कोई एसपी को फोन कर रहा है तो कोई डीएम को़ किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि तीनों विमान आसमान में एक दूसरे के पीछे चक्कर क्यों लगा रहे हैं विदित हो कि सोमवार की रात्रि दिल्ली से काठमांडू जाने वाले तीन विमानों को नेपाल में मौसम खराब होने के कारण लैंड करने की अनुमति नहीं मिली़
जिसके कारण विमान लगभग एक घंटे तक सीमा क्षेत्र में आसमान में उड़ता रहा़ लोग इसे दुश्मन का विमान समझकर डर भी रहे थे तो कुछ लोग मान रहे थे कि यह सेना की ओर से चलाया गया कोई अभियान है़
इस संबंध में जब एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक संजय कुमार को बताया गया तो उन्होंने इंडियन एयरपोर्ट के निगरानी विभाग से विमानों के संबंध में जानकारी ली़ इंडियन एयरपोर्ट के निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों विमान सिविलियन उड़ान पर थे तथा दिल्ली से काठमांडू जा रहे थ़े मौसम खराब होने के कारण उन्हें भारतीय क्षेत्र में समय गुजारने की अनुमति दी गयी थी़
