गिट्टी व्यवसायी को एक लाख का लगाया चुना

बेतिया : शहर के तीन लालटेन चौक के राजेश चौहान ने गिट्टी व्यवसायी को एक लाख रुपये का चुना लगाया है. व्यवसायी द्वारदेवी चौक के सुनील कुमार ने नगर थाना में राजेश चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही […]

बेतिया : शहर के तीन लालटेन चौक के राजेश चौहान ने गिट्टी व्यवसायी को एक लाख रुपये का चुना लगाया है. व्यवसायी द्वारदेवी चौक के सुनील कुमार ने नगर थाना में राजेश चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश चौहान ने व्यवसायी सुनील कुमार से 16 सौ सीएफटी गिट्टी फरवरी माह में लिया. गिट्टी गिरवाने के बाद नगद 28 हजार रुपये का भुगतान कर दिया. शेष राशि चेक से देने की बात कही.
कुछ दिनों के बाद व्यवसायी शेष राशि मांगने राजेश के पास गया,तो उसने एक लाख रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक दिया. चेक भुगतान के लिए जब व्यवसायी ने अपने खाता में डाला,तो चेक बाउंस हो गया. सुनील ने चेक बाउंस होने की बात राजेश से कही और राशि भुगतान के लिए दबाव बनाया,तो आरोपी ने राशि भुगतान करने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >