बेतिया : बेतिया और बगहा में अब चिल्ड्रेन पार्क बन सकेगा. शहर और गांव की सड़कें भी अब चकाचक दिखेंगी. यह सब संभव हो सका है पश्विचम चंपारण जिले में सड़क, पुल, पार्क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से. तिरहुत आयुक्त ने इस संदर्भ में पत्र भेज मंजूरी की जानकारी दी है. आयुक्त ने निमार्ण शुरू करने के लिए प्रतिवेदन मांगा है.
यहां बनेंगी सड़कें
– चनपटिया में मैनाटांड पथ से हरिजन बस्ती तक सड़क निर्माण- 195.13874 लाख
– बैरिया में सिसवा सरैसा से मझलिया कालोनी और बगही बघम्परपुर से बथानी चौक तक सड़क
– बेतिया में कारागार मार्ग और पुलिस लाइन से धांगड़ टोली तक पथ- 444.757 लाख
– बगहा दो में महुअवा कठहरवा में पुल निर्माण-91.72
– पिपरासी में अजरुनही घाट से मझरिया तक सड़क -198.96036 लाख
– नौतन में धूमनगर से कचहरी तक सड़क -127.34287 लाख
चौड़ा होगा सर्किट हाउस वाला मार्ग
एकीकृत योजना के तहत बेतिया में सर्किट हाउस से बीएसएनएल तक सड़क चौड़ीकरण होगा. इसमें 80.275 लाख रुपये लगेंगे.
मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत बगहा में 69.224 लाख से चिल्ड्रेन पार्क व बेतिया में विपिन हाई स्कूल के सामने 125.372 लाख में पार्क का निर्माण होगा.
थरूहट क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें
– गौनाहा में रुपवलिया से सेमरी डुमतरी तक सड़क-65.26135 लाख
– मैनाटांड़ में भगहा पंचायत से जसौली चौक तक- 98.5697 लाख
– बगहा 2 में खरहट त्रिभौनी से दोन नहर तक सड़क- 134.50 लाख
– सरसईया से पचगावा तक, बहुअरवा थारू टोला से नारायणगर तक व बेलहवा मदनपुर से तिरहुत कैनाल तक सड़क-409.308 लाख.
