नौतन : दक्षिण तेलुआ पंचायत में दस वर्ष के नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपित शर्मा सहनी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीण भड़क उठे. थाने का घेराव कर ग्रामीणों ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया. आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीपीओ रामानंद कौशल थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने समझा बुझा कर मामला को शांत कराया. दुष्कर्म के घटना के 48 घंटे के बाद पीड़ित के माता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया.
लोगों ने थाना घेरा
नौतन : दक्षिण तेलुआ पंचायत में दस वर्ष के नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपित शर्मा सहनी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीण भड़क उठे. थाने का घेराव कर ग्रामीणों ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया. आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीपीओ रामानंद कौशल थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने समझा बुझा कर मामला […]

आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया. प्रदर्शन कर रहे पासपति देवी, क्रांति देवी, रामचंद्र सहनी, मनोहर सहनी, मुकेश सहनी, वीरेंद्र सहनी, नागेंद्र सहनी आदि ने बताया कि तीन बच्चे का आरोपित पिता शर्मा सहनी ने दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अकेलापन का लाभ लेते हुए दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने चेताया कि अगर आरोपित को कड़ी सजा नहीं दी गयी तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे. इधर, एसडीपीओ रामानंद कौशल ने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.