अगवा भगत पिपराकोठी से बरामद

बेतिया : मझौलिया से अपहृत भगत चौधरी को पुलिस ने पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र से बरामद करने में सफलता प्राप्त की. एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि जौकटिया मलाही टोला निवासी भगत चौधरी की पत्नी मनदोदरी देवी ने सूचना दी कि उनके पति भगत चौधरी का घर बनावाने के बहाने अपहरण […]

बेतिया : मझौलिया से अपहृत भगत चौधरी को पुलिस ने पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र से बरामद करने में सफलता प्राप्त की. एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि जौकटिया मलाही टोला निवासी भगत चौधरी की पत्नी मनदोदरी देवी ने सूचना दी कि उनके पति भगत चौधरी का घर बनावाने के बहाने अपहरण कर लिया गया है.
अपहर्ता बंधक बनाकर रखे हुए है. मोबाइल से अपहरणकर्ताओं ने पचास हजार रुपये नगद व लड़की को पहुंचाने की बात कह रहे हैं.
सूचना के बाद एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद कुमार सिंह दीपक सम्राट विमलेन्दु कुमार, सुधीर कुमार एवं सिपाही मुन्ना कुमार की टीम का गठन किया गया.
टीम ने मोबाइल ट्रेपिंग के आधार पर मुख्य अपहरणकर्ता खेदू सहनी को चांद सरैया पिपरा कोठी से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर चांदसरैया पिपरा कोठी से भगत चौधरी को बरामद कर लिया.
पूछताछ में खेदू सहनी ने स्वीकार किया है कि वह भगत की लड़की से वह शादी करना चाहता था. उसके पिता तैयार नहीं होने पर लड़की व पैसा लेने के लिए यह साजिश रची गयी.
इसी साजिश के तहत उसने लड़की के पिता का अपहरण कर लिया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >