बेतिया : जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव उर्फ बब्लू सिंह पर लगे अविश्वास की अग्नि परीक्षा गुरुवार को होगी. इसके लिए प्रशासनिक सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उप विकास आयुक्त सह जिप कार्यपालक अधिकारी जवाहर प्रसाद ने बताया कि अविश्वास पर बोर्ड में बहस होगी.
उसके बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा. इधर जिप उपाध्यक्ष पर आये अविश्वास प्रस्ताव से उनकी बेचैनी बढ़ गयी है. पार्षदों को मनाने के लिए दिन रात एक किये हुए है. जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव ने दावा किया कि अधिकांश पार्षद उनके पक्ष में है, जीत उनकी ही होगी. जबकि विरोधी पार्षद भी एक जुट हो कर कुरसी गिराने के चक्कर में लगे हैं.
ये नहीं बदले, तो गिर जायेगी कुरसी
जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव के विरोध में कुल 13 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था. अगर ये सभी विरोध में रह गये तो जिप उपाध्यक्ष की कुरसी खिसक जायेगी. इसमें आशुतोष के साथ द्रौपदी देवी, कुरेशा खातून , रागनी देवी, चुन्नीलाल हजरा, मोमाचा देवी, सूरज कुमार, जोहरा खातून, लालबाबू प्रसाद व आशा देवी शामिल है.
