गौनाहा : काठमांडू में आयी भीषण भूकंप से ठोरी परसा जिला के वर्मा नगर के दो सगे भाइयों का अंतिम चिराग भी बुझ गया. मिली जानकारी के अनुसार वर्मा नगर के माओवादी नेता सूर्य बहादूर लाम्भा बेटा विक्रम लाम्भा पतोहू व तीन साल की बच्ची घरहरा में दबकर मर गयी.
वहीं नेमा संगा लाम्मा का दोनों लड़की शांति व कांछी दो दमाद दो लड़का व एक लड़की भी वहीं दबकर मर गये. ये सभी घरहरा पर चढ़ रहे थे. विदित हो कि घरहर पर चढ़ रहे थे.
विदित हो कि घरहरा पर चढ़ने से पूरा काठमांडू दिखता है. इसी प्रकार ठोरी निम्न विद्यालय के प्रधान शिक्षक शंत बहादूर राणा का पुरा परिवार जोर पाटी वाहन द्वारा मुहल्ला में फंसे हुए है. जो सड़क पर रह रहे है. और माह मारी के डर से ठोरी आना चाह रहे है. इसी विजय बस्ती स्वर्णपुर नेपाल के कई लोग मार गये है. जो काठमांडू में रहते थे.
