तराई में सामान्य हुई जिंदगी

वाल्मीकिनगर : भारत-नेपाल के तराई इलाके में जिंदगी सामान्य हो गयी. नेपाली क्षेत्र में अवस्थित त्रिवेणी मार्केट में बुधवार को थोड़ी चहल पहल दिखी. गंडक बराज के समीप नेपाली परिक्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में रौनक थी. कबाब के साथ दारू परोसने का कारोबार आरंभ हो गया. त्रिवेणी मार्केट में भी खरीद दिखे. बेटी की शादी […]

वाल्मीकिनगर : भारत-नेपाल के तराई इलाके में जिंदगी सामान्य हो गयी. नेपाली क्षेत्र में अवस्थित त्रिवेणी मार्केट में बुधवार को थोड़ी चहल पहल दिखी. गंडक बराज के समीप नेपाली परिक्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में रौनक थी. कबाब के साथ दारू परोसने का कारोबार आरंभ हो गया. त्रिवेणी मार्केट में भी खरीद दिखे.
बेटी की शादी की तैयारी
हरिनगर : प. उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक प्रो श्याम सुंदर द्विवेदी की पुत्री की शादी है. हालांकि प्रो द्विवेदी का कहना है कि भूकंप की वजह से तैयारी में थोड़ी परेशानी जरूर हुई. गुरुवार को मार्केट खुल है. भूकंप का खौफ कम हुआ है तो मेहमान भी आने लगे हैं और बरातियों के स्वागत की तैयारी भी हो रही है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया है कि अब भूकंप की दहशत से मुक्ति दिलाएं.
भूकंप की अफवाह में गयी एक की जान
रामनगर : बीती रात ढ़ाई बजे के आसपास धोकराहा गांव में भूकंप की जबरदस्त अफवाह फैली. इसी अफवाह में गांव में भगदड़ मच गयी. भगदड़ के दौरान ललन यादव का 30 वर्षीय पुत्र घर से निकल कर भागा. भागने के दौरान वह दरवाजे पर गिर कर बेहोश हो गया. उसके परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए तुरंत रामनगर अस्पताल में ले जाया गया.
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवा पुत्र की मौत के सदमे में मर्माहत पिता ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार बुधवार की दोपहर में कर दिया. हालांकि धोकराहा पंचायत के मुखिया बुद्धराम राम ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. उसकी स्वाभाविक मौत हुई है. सीओ राजेश ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना उनको नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >