बेतिया : नेपाल में भूकंप की त्रसदी में घायल व फंसे लोगों के बीच पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल पहुंचे. हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पीएम नमो के निर्देश पर वे यहां पहुंचे हैं. सरकार नेपाल में आयी इस त्रसदी में हर संभव मदद करेगी.
सांसद ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण जिले के लोगों को नेपाल से सुरक्षित लाने की बात कही. कहा कि इसके लिए विशेष यातायात सुविधा बहाल की जायेगी और जो लोग अपने घर वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें लाया जायेगा. इतना हीं नहीं घायल लोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने की बात कही.
