बेतिया : भूकंप से पड़ोसी देश नेपाल में आयी त्रसदी से निबटने के लिए बेतिया जिला भी शामिल हो गया हैं. त्रसदी में फंसे लोगों के बीच राहत मुहैया कराने के लिए आगे जिला हाथ बांटा रहा है. इसके तहत पीड़ितों को दस हजार खाना का फैकेट लेकर जिला प्रशासन की टीम सोमवार को रवाना हो गयी. खाना के पैकेट में रेडी टू इट के लिए दो किलोग्राम चूड़ा, 250 ग्राम चीनी व नमक का पैकेट भेजा गया है.
नेपाल में पीड़ितों के बीच राहत व खाना पहुंचाने में किसी तरह की चुक नहीं हो जाय, इसको लेकर जिले के प्रभारी मंत्री पीके शाही व जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. ताकि ससमय व बेहतर तरीके से खाना का पैकेट भूकंप पीड़ितों के बीच पहुंचे सके.
