भूकंप के दौरान वृद्धा की मौत

साठी : लौरिया प्रखंड के धोबनी पंचायत के मुशहरी गांव में रविवार की दोपहर 12.44 बजे आयी भूकंप में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हृदयगति रूक जाने की बात बतायी जा रही है.परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक आयी भूकंप में जब धरती डोली तो सभी लोग घर छोड़ कर […]

साठी : लौरिया प्रखंड के धोबनी पंचायत के मुशहरी गांव में रविवार की दोपहर 12.44 बजे आयी भूकंप में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हृदयगति रूक जाने की बात बतायी जा रही है.परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक आयी भूकंप में जब धरती डोली तो सभी लोग घर छोड़ कर भागने लगे.
इसी दरम्यान मुसहरी निवासी स्व. अवधेश तिवारी की 70 वर्षीय पत्नी भागमती कुअंर घर छोड़ कर भागी. तभी दरवाजे पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. उनके घर पर कोई पुरुष नहीं था. इसलिए गांव वाले शाम सात बजे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साठी ले गये.
जहां मौके पर तैनात डॉ. धनंजय कुमार ने उन्हें मृत करार दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे सोमवार को प्रशिक्षु आइएस सह अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज कौशल कुमार, बीडीओ लौरिया संजीव कुमार, सीओ राणा रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व जमादार विवेकानंद सिंह ने जांच पड़ताल की.
एसडीएम को दिये अपने बयान में मृतिका की पतोहू सबिता देवी ने बताया कि भूकंप में भागने के दौरान इनकी मौत हुई है. इस संदर्भ में एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया भूकंप में भागने के दौरान मौत हुई है. परिजन द्वारा सात बजे शाम को हॉस्पिटल ले जाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >