चनपटिया : नगर समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भूकंप का झटका आया. लोग भाग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये. चारो तरफ हो-हल्ला मचा हुआ था. अचानक भूकंप के झटके से लोगों मे दहशत का माहौल कायम है. कई जगहों पर कच्च एवं खपड़ैल मकान गिरकर बरबाद हो गये है.
कही से भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. चारो तरफ चर्चाओं का माहौल है. ग्रामीण लोग इसे देवी प्रवृति मान रहे है. भूकंप से शंभुआपुर के अंबिका सिंह, टिकुलिया के बलीराम महतो, टिकुलिया के ईश्वर चंद्र सिंह, रामप्रेवश साह का घर गिर कर टूट गया. परसा के विनोद महतो की पत्नी शांति देवी एवं एक बच्ची आंशिक रूप से घायल हो गये.
मैनाटांड़ : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पूर्वाहन आयी अचानक भूकंप से लोगों में अफरा- तफरी मच गयी. करीब डेढ़ सकेंड तक धरती डोलने से लोग अपना- अपना घर छोड़ सड़कों पर भागने लगे. जगह-जगह लोग झुंड में खड़ा होकर अपनी खुली आंखों से पेड़ पौधों, मकानों, सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को हिलते देखा.
सिकटा : शनिवार को 11.48 बजे प्रखंड क्षेत्र में भूकंप के कारण अफरा-तफरी मच गई. लोग जैसे जिस हालत में थे. घर छोड़ कर खुले मैदान के तरफ भाग निकले. बच्चों की हालत तो काफी खराब रहा. अफरा-तफरी में हजारों के समानों के नुकसान होने की खबर है.
भूकंप का पहला झटका यहां 11.48 बजे महसूस हुआ जो करीब दो मिनट तक रहा. इस दौरान सभी कंपनियों के संचार सेवा घंटो ठप हो गयी थी. लोग अपने सगे संबंधियों का हाल जानने के लिए बेचेन हो गये थे. इससे घंटों मोबाइल सेवा ठप रहा.लौरिया : थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी मैरो मिश्र व कटैया के रामजी यादव का पक्का मकान भूकंप के झटके से गिर गया.
मझौलिया : भूकंप का झटका आने से ग्रामीणों क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गयी. दर्जनों घरों के दिवारों में दरार पड़ गये. महोदीपुर पंचायत के बासड़ा गांव में इस्लाम मियां की 55 वर्षीय पत्नी जशबानो खातून की मौत भूकंप के झटका होने के कारण हार्ट अटैक से हो गयी. बारवा सेमरा घाट पंचायत के एजाज आलम का खपरैल पक्का मकान गिर गया. सतभिड़वा गांव के उमेश पांडेय का एक पक्का दिवाल गिर याग. जिसमें एक पशु जख्मी हो गया.
वहीं मझौलिया गांव में नेसरूला खां का खपरैल मकान गिर जाने से आंशिक क्षति हुई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी गांव में भूकंप का झटका आने से किसन साह की बारह वर्षिय पुत्री रूबी कुमारी घर के आंगन से बाहर निकलते समय घर के दिवाल के गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ विरेंद्र मोहन, मुखिया हरिशंकर शर्मा ने घटना स्थल की जायजा लिये.
पहले पहुंचे घायल, बाद में अधिकारी
बेतिया : भूकंप हादसा में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. भूकंप का झटका शांत होते ही सदर अस्पताल घायलों के चीत्कार से गूंज उठा. अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. डॉक्टर जल्दी-जल्दी घायलों के बैडेंज-पट्टी में लग गये.
शाम के चार बजे तक सदर अस्पताल में मरीजों की तांता लग गयी. अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ.अशोक चौधरी ने बताया कि भूकंप में घायल लोगों की चिकित्सा के लिए डॉक्टरों की टीम लगा दी गयी है.
स्थिति नियंत्रण में है. भूकंप के बाद एमजेके अस्पताल व पीएचसी में पहुंच कर अधिकारियों ने घायलों की सुधी ली. घायलों की समुचित इलाज के लिए डॉक्टरों को दिशा निर्देश दी. इस टीम में अपर समाहर्ता व्यास मुनि प्रधान,ओएसडी शिवरंजन, सीएस डा. गोपाल कृष्ण,डीपीएम सलीम जावेद आदि शामिल थे.
