तस्कर इंद्रजीत को 10 व बाबूलाल को पांच वर्ष की सजा

बेतिया : गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार इंद्रजीत यादव व बाबूलाल पासवान को न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनायी. चतुर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जितेंद्र मिश्र ने इंद्रजीत यादव को धारा 22 सी के तहत दोषी पाते हुए दस वर्ष की कठोर कारावास व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. […]

बेतिया : गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार इंद्रजीत यादव व बाबूलाल पासवान को न्यायालय ने दोषी पाते हुए सजा सुनायी. चतुर्थ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जितेंद्र मिश्र ने इंद्रजीत यादव को धारा 22 सी के तहत दोषी पाते हुए दस वर्ष की कठोर कारावास व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. बाबूलाल पासवान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत पांच वर्ष कठोर कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनायी है. दोनों तस्कर कंगली थाने के दाब टांड़ मझरिया के रहने वाले है.
विशेष लोक अभियोजक अब्दुल हई अख्तर ने बताया कि 6 दिसंबर 2009 को इंद्रजीत व बाबूलाल के घर पर पुलिस छापेमारी कर गांजा के साथ गिरफ्तार की. इस संबंध में कंगली के पूर्व थानाध्यक्ष प्रियव्रत ने थाना कांड संख्या 28/2009 दर्ज करायी थी. इसी मामले में न्यायालय ने यह फैसलासुनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >