चाकू मारने वाला धराया

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने तीन लोगों को चाकू घोंप कर घायल करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित पूर्वी करगहिया के मुन्ना महतो का पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राहुल पर आरएलएसवाइ कॉलेज के समीप आइटीआइ में रहनेवाले दो छात्र व एक […]

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने तीन लोगों को चाकू घोंप कर घायल करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित पूर्वी करगहिया के मुन्ना महतो का पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राहुल पर आरएलएसवाइ कॉलेज के समीप आइटीआइ में रहनेवाले दो छात्र व एक पिकअप चालक को चाकू मारने का आरोप है.
छात्र अतुल कुमार ने राहुल कुमार, अनिल यादव, दिनेश महतो, मोहन महतो, राजा राम, रामजी पटेल, भगवान सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
13 अप्रैल की घटना
शहर के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप 13 अप्रैल को चाकूबाजी की घटना घटी थी. इस घटना में बीए पार्ट वन के छात्र अतुल कुमार को मुंह दबाकर आरोपित ले जा रहे थे.
उसने आरोपितों का विरोध करते हुए शोर मचाया था, इसी बीच अतुल सहित छात्र अमन और कॉलेज में समान गिराने वाले पिकअप चालक देवेन्द्र यादव को चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित मोहन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >