ग्रामीणों की पिटाई से घायल हत्यारोपित ने दम तोड़ा

बेतिया : सिरिसिया ओपी थाना के सेमरा परसा गांव में महिला के हत्यारोपी को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि गेना राम व भोला राम के बीच वर्षो से भूमि विवाद […]

बेतिया : सिरिसिया ओपी थाना के सेमरा परसा गांव में महिला के हत्यारोपी को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि गेना राम व भोला राम के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था.
इसको लेकर भोला राम ने गेना राम की पत्नी फुलकुमारी देवी को देशी कट्टा से गोली मार कर हत्या कर दिया. घटना को अंजाम देकर भाग रहे भोला राम को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जम कर पिटाई की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए पुलिस ने एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान भोला राम की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >