ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन के आउट सिंगलर के समीप शनिवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष सुनील प्रकाश राव ने बताया कि युवक की पहचान जगदीशपुर थाना […]

बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन के आउट सिंगलर के समीप शनिवार की रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष सुनील प्रकाश राव ने बताया कि युवक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जेगवना गांव निवासी रामचंद्र भगत के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है.
बेतिया/चनपटिया : सेमरा परसा गांव के भोलाराम व गेनाराम के बीच भूमि को लेकर विवाद था. आये दिन कहासुनी और मारपीट होती थी. कहासुनी के दौरान गेनाराम की पत्नी फुल कुमारी व उसकी सास शिवरानी की बातें भोला राम को चुभती थी. यह बातें धीरे-धीरे भोलाराम के मन-मस्तिष्क में घर करती गयीं. उसने फुल कुमारी और शिवरानी की हत्या की योजना बना डाली.
भूमि के एक छोटे से हिस्से को लेकर भोलाराम के सिर में खून सवार हो गया. दो हजार रुपये में उसने कट्टा खरीदा और फिर शुक्रवार की रात हत्या के इरादे से गेनाराम के घर की ओर गया. फुल कुमारी को सामने से गोली मार हत्या कर दी. उसकी सास शिवरानी को जख्मी करके भागने लगा.
सिरिसिया ओपी थाना सेमरा परसा गांव में शुक्रवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड में मां पति ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मृतक महिला फुलकुमारी देवी के पति गेना राम ने सिरिसिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में भोला राम व उसकी मां बिगनी देवी को आरोपी बनाया गया है.
ओपी प्रभारी अनिल राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गेना राम अपनी पत्नी फुलकुमारी देवी के साथ गेहूं की कटाई कर घर लौट रहा था, इसी बीच भोला राम ने फुलकुमारी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी.
उधर मृतक भोला राम की मां बिगनी देवी ने गांव के 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में गेना राम, उपेन्द्र राम, अखिलेश राम, रंगीला राम, छबिला राम, घनश्याम राम, गुड्डू गिरि, आकाश गिरि, छोटा बाबू, बड़ा, अंजू देवी, सुनैना देवी, नवलाख गिरी, बृजेश गिरि, कन्हैया गिरि, किशन गिरि को आरोपी बनाया गया है.
बिगनी ने आरोप लगाया है कि खेत में खाद (गोबर) रखने को लेकर आरोपियों ने भोला राम की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >