भूमि विवाद में मामा ने भांजे को फरसे से काटा

बेतिया/नौतन : मुफस्सिल थाना के सनसरैया गांव में भूमि विवाद में गोकुल पटेल की उसके चचेरे मामा ने फरसा से काट कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपित फरार हो गये. घटना गुरुवार की देर शाम की है. गोकुल पटेल के पिता भिखारी पटेल ने गांव के ही चंद्रिका पटेल, राजदेव पटेल व छठू […]

बेतिया/नौतन : मुफस्सिल थाना के सनसरैया गांव में भूमि विवाद में गोकुल पटेल की उसके चचेरे मामा ने फरसा से काट कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपित फरार हो गये. घटना गुरुवार की देर शाम की है. गोकुल पटेल के पिता भिखारी पटेल ने गांव के ही चंद्रिका पटेल, राजदेव पटेल व छठू पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने दो आरोपितों चंद्रिका पटेल व राजदेव पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. छठू पटेल फरार बताया जा रहा है. हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर बेतिया-नौतन मुख्य पथ को जाम कर दिया. वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सड़क जाम को खत्म कराया.
भिखारी पटेल व उसके चचेरे साले चंद्रिका पटेल के बीच नवासे की जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम दोनों के बीच पहले विवाद हुआ था. इसके बाद मारपीट होने लगी. इसी बीच चंद्रिका पटेल ने फरसा से प्रहार कर गोकुल पटेल को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
परिजनों ने गोखुल को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में गोकुल की मौत हो गयी. वह दिल्ली में पेंटर का काम करता था. कुछ दिनों से वह घर पर ही था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >