चोरी की दो बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के बाइक के साथ दो बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. जेल भेजे गये बाइक चोर नगर थाना के बसवरिया पीपल चौक के स्वर्गीय विजय पटेल का पुत्र दीपक कुमार व नौतन थाना के खड्डा के मुस्ताक साह का पुत्र […]

बेतिया : मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के बाइक के साथ दो बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. जेल भेजे गये बाइक चोर नगर थाना के बसवरिया पीपल चौक के स्वर्गीय विजय पटेल का पुत्र दीपक कुमार व नौतन थाना के खड्डा के मुस्ताक साह का पुत्र मोहम्मद आलम बताया गया है.
एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि एक बाइक की पहचान कर ली गयी है, दूसरी की पहचान की जा रही है. पहचान की गयी बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलबाग मोहल्ले से चार दिन पहले सुजीत कुमार पांडेय की बाइक चोरी हुई थी. सुजीत गोपालपुर के निवासी हैं. बेलबाग में रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं. छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >