बेतिया : पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुफस्सिल पुलिस ने पूर्वी करगहिया से शत्रुघ्न महतो, अमवा मझार जगन ठाकुर, जगदीश मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी.
वहीं कालीबाग ओपी पुलिस ने छावनी के डोमा महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी कालीबाग ओपी प्रभारी ओमप्रकाश चौहानने दी.
