बेतिया : जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना बुधवार को समाप्त हो गयी. सात सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सैयद अबू तारिक, शहजाद इमाम कादरी, अभिषेक वर्मा, अभिषेक तिवारी, महम्मद अरशद अयूब, अनिल राम व वंदना कुमारी अग्रवाल ने जीत हासिल की. इनमें चार पुराने चेहरे हैं तो तीन नये चेहरे भी इस बार शामिल हुए हैं.
मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजवल्लभ राव ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे. जीते हुए उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण जल्द ही करा लिया जायेगा.
