बेतिया पहुंची न्याय पदयात्रा

बेतिया/जगदीशपुर : कांग्रेस की किसान-मजदूर न्याय पद यात्रा बुधवार की शाम चंपारण पहुंची. पद यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंपारण प्रवेश पर भव्य स्वागत किया. नेताओं के स्वागत में पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीशपुर पहुंच गये थे. जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों बाइक सवार […]

बेतिया/जगदीशपुर : कांग्रेस की किसान-मजदूर न्याय पद यात्रा बुधवार की शाम चंपारण पहुंची. पद यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंपारण प्रवेश पर भव्य स्वागत किया. नेताओं के स्वागत में पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीशपुर पहुंच गये थे.
जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों बाइक सवार व वाहन के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्कॉट करते हुए पद यात्राियों को बेतिया लाये.
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ बोध गया से न्याय पद यात्रा की शुरुआत की गयी है. जो चंपारण के वृदावन आश्रम पहुंच कर समाप्त होगी. पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने बताया कि मोदी सरकार किसान विरोधी है. मौके पर मुक्ति नाथ उपाध्याय,उपाध्यक्ष राकेश यादव ,शौकत अली, अध्यक्ष राजेंद्र यादव, हीरा लाल प्रसाद , प्रो. बीएन चौबे, रवींद्र राय, मो. एजाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
दूसरी ओर कांग्रेस क प्रमंडलीय प्रवक्ता डॉ. राम प्रताप नीरज ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर लोगों में जो आशा व उम्मीद लगी थी वह उनके 10 माह के कार्यकाल में धुमिल होने लगी है. लोग एक बार फिर से कांग्रेस की ओर मुड़ने लगे है. उन्होंने कहा कि देश के किसानों, मजदूरों व गरीबों के हक की लड़ाई को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुद्धा सर्किट से गांधी सर्किट तक ही पद यात्रा शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >