सेविका-सहायिका चयन के खिलाफ मिलीं 209 शिकायतें

बेतिया : जिले में सेविका-सहायिका के चयन प्रक्रिया शुरू होते ही शिकायतों की लाइन लग गयी है. विभिन्न स्त्रोतों से करीब 209 शिकायत प्रखंडों से आये हैं. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सेविका-सहायिका के चयन की प्रक्रिया को स्वच्छ करने के लिए सभी शिकायतों की जांच कराने का निर्णय लिया है. डीएम ने प्रखंड वार […]

बेतिया : जिले में सेविका-सहायिका के चयन प्रक्रिया शुरू होते ही शिकायतों की लाइन लग गयी है. विभिन्न स्त्रोतों से करीब 209 शिकायत प्रखंडों से आये हैं. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने सेविका-सहायिका के चयन की प्रक्रिया को स्वच्छ करने के लिए सभी शिकायतों की जांच कराने का निर्णय लिया है.
डीएम ने प्रखंड वार शिकायतों की जांच के लिए बीडीओ व उस प्रखंड के प्रभारी अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है. अगर इस जांच की प्रक्रिया में बाल विकास परियोजना का कोई कर्मी असहयोग किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
444 सेविका व 276 सहायिका का होना है चयन
जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 444 सेविका व 276 सहायिका का चयन होना है.इसमें सामान्य सहायिका के पद 257 व मिनी केंद्र के लिए 187 पद है. डीपीओ शशिकांत पासवान ने बताया कि सभी पदों पर प्राप्त आवेदन के आधार औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गयी है. शिकायतों के निष्पादन के बाद ही फाइल सूची जारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >