शमीम बाबा की जमानत याचिका खारिज, कैसे होगा निकाह ?

बेतिया : ढोंग का कारोबार करनेवाले शमीम बाबा की जमानत याचिका सीजेएम के न्यायालय ने खारिज कर दी है. शमीम बाबा की शादी बुधवार को होनी है. लेकिन, अब कैसे होगी, इस पर संशय बरकरार है. शादी की अर्जी पर भी न्यायालय ने कोई मंजूरी नहीं दी है. इधर, आंबेडकर जयंती पर कोर्ट बंद रहने […]

बेतिया : ढोंग का कारोबार करनेवाले शमीम बाबा की जमानत याचिका सीजेएम के न्यायालय ने खारिज कर दी है. शमीम बाबा की शादी बुधवार को होनी है. लेकिन, अब कैसे होगी, इस पर संशय बरकरार है. शादी की अर्जी पर भी न्यायालय ने कोई मंजूरी नहीं दी है. इधर, आंबेडकर जयंती पर कोर्ट बंद रहने के कारण शमीम व शाहीना के परिवारवालों की बेचैनी बढ़ गयी है.

शमीम के अधिवक्ता मुस्ताक ने बताया कि सीजेएम के न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी थी. लेकिन सोमवार को सीजेएम के अनुपस्थित रहने के कारण मामला एसीजेएम के न्यायालय में चला गया. उन्होंने शमीम की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट बंद रहने के कारण मंगलवार को शादी के लिए कोई राहत नहीं मिली है. बुधवार को इस पर पहल की जायेगी. अब बुधवार को फिर से सुनवाई होनी है.

नौ अप्रैल को नरकटियागंज में हुआ था गिरफ्तार

नरकटियागंज के दउलिया निवासी शमीम बाबा एक युवती से झाड़-फूंक के नाम पर यौनशोषण करने के आरोप में जेल में बंद है. उसकी शादी 15 अप्रैल को साठी थाने के दनियाल परसौना गांव निवासी शाहीना से तय है. शादी की तैयारी दोनों पक्षों ने पूरी कर ली है. यहां तक दूर-दराज के रिश्तेदार भी पहुंच गये हैं. सभी की निगाहें बुधवार को न्यायालय के फैसले पर टिकी हुई हैं. नौ अप्रैल को पुलिस ने शमीम को नरकटियागंज से गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >