कल है यौन शोषण के आरोपित शमीम की शादी

बेतिया/साठी : यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद नरकटियागंज के शमीम बाबा परिणय सूत्र में बांधने जा रहे हैं. चौकिये, मत यह सच्चाई है, बाबा शमीम की शादी साठी थाना क्षेत्र के दनियाल परसौना गांव के शिक्षक मो. परवेज की पुत्री शाहीना खातून से तय है. निकाह की तारीख 15 अप्रैल निर्धारित है. […]

बेतिया/साठी : यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद नरकटियागंज के शमीम बाबा परिणय सूत्र में बांधने जा रहे हैं. चौकिये, मत यह सच्चाई है, बाबा शमीम की शादी साठी थाना क्षेत्र के दनियाल परसौना गांव के शिक्षक मो. परवेज की पुत्री शाहीना खातून से तय है. निकाह की तारीख 15 अप्रैल निर्धारित है.
इसको लेकर पूरे जोर शोर से तैयारी भी दोनों घरों में चल रही है. लेकिन बाबा अभी झाड़-फूंक के दौरान एक युवती से यौन शोषण करने के आरोप में बेतिया मंडल कारा में बंद है.
विचाराधीन कैदी शमीम बाबा के निकाह को ले रिहाई पर न्यायालय की अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. लड़की व लड़के वालों को उम्मीद है कि न्यायालय से निकाह के लिए रिहाई मिल जायेगी. लड़की के पिता मो. परवेज ने बताया कि न्यायालय में शमीम के पिता मो. तैयब ने अर्जी दाखिल की है. विश्वास है कि निकाह के लिए न्यायालय की मंजूरी मिल जायेगी.
निकाह में शामिल होने मुंबई से पहुंचे रिश्तेदार
शमीम बाबा व शाहीना की शादी में शिकरत करने के लिए शाहीना के रिश्तेदार मुंबई से दनियाल परसौना पहुंच चुके है. बरातियों के स्वागत के लिए खाना व पंडाल की भी व्यवस्था हो चुकी है. सभी को विश्वास हैं कि शमीम को न्यायालय से निकाह के लिए राहत मिलेगी.
कई दिग्गज व जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित
शमीम बाबा व शाहीना की शादी के लिए दोनों ओर से कार्ड छप चुके हैं. शादी में आमंत्रण के लिए कार्ड भी बांटे जा रहे हैं. स्थानीय व दोनों परिवारों के रिश्तेदारों ने बताया कि इस शादी में कई दिग्गज व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया गया है.
शमीम है निदरेष शादी में नहीं है हर्ज
शाहीना के शिक्षक पिता परवेज ने बताया कि शादी में कोई हर्ज नहीं है. शमीम को बेवजह बदनाम कर शादी तोड़ने के लिए साजिश रची गयी है. शादी तो तय तिथि पर ही होगी क्योंकि तैयारी पूरी है. न्यायालय व पुलिस पर विश्वास जताते हुए बताया कि एक दिन सच्चई सामने आ ही जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >