नये सत्र में नामांकन को मंजूरी की उम्मीद

बेतिया : एमसीआइ (भारतीय चिकित्सा परिषद) की ओर से गवमेर्ंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में नये सत्र के नामांकन पर लगी रोक हट सकती है. दिल्ली में एमसीआइ के अधिकारियों व प्राचार्य के संग हुई बैठक में इसकी सहमति तब बनी है. जब बिहार सरकार के अधिकारी और प्राचार्य ने मानकों को पूरा करने का आश्वासन […]

बेतिया : एमसीआइ (भारतीय चिकित्सा परिषद) की ओर से गवमेर्ंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में नये सत्र के नामांकन पर लगी रोक हट सकती है. दिल्ली में एमसीआइ के अधिकारियों व प्राचार्य के संग हुई बैठक में इसकी सहमति तब बनी है. जब बिहार सरकार के अधिकारी और प्राचार्य ने मानकों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. हालांकि एमसीआइ ने सीधे तौर पर कहा है कि वह एक बार फिर कॉलेजों का निरीक्षण करेगी. इसके बाद ही निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर नामांकन पर फैसला लिया जायेगा.
निरीक्षण के बाद ही लगी थी रोक
बीते दिनों एमसीआइ के दो सदस्यीय टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान कोई भी व्यवस्था मानकों के हिसाब से नहीं मिली. लिहाजा एमसीआइ ने नये सत्र के नामांकन पर रोक लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >