47 अधिवक्ता नहीं आये वोट डालने

बेतिया : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अधिवक्ताओं ने इस बार चुनाव में दिल खोल कर वोट डाले. वैसे अधिवक्ता भी दिखे,जो महीने में कभी-कभार कचहरी में नजर आते है. सुबह आठ से मतदान की समय निर्धारित थी, लेकिन व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता सुबह सात बजे से जमे थे. […]

बेतिया : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अधिवक्ताओं ने इस बार चुनाव में दिल खोल कर वोट डाले. वैसे अधिवक्ता भी दिखे,जो महीने में कभी-कभार कचहरी में नजर आते है. सुबह आठ से मतदान की समय निर्धारित थी, लेकिन व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता सुबह सात बजे से जमे थे. जैसे ही मतदान का समय हुआ, मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी.
सुबह 10 बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. उसके बाद मतदान के रफ्तार में कमी आयी, लेकिन धीरे-धीरे मतदाताओं के आने का क्रम जारी रहा.
मतदाताओं को बैलेट पेपर देने के लिए तीन काउंटर लगाया गया था. तेजी से मतदान हो इसके लिए 20 मतदान कक्ष बनाये गये थे. 20 पदों के हुए चुनाव में कुल 57 प्रत्याशी मैदान में है.
आज आयेगा फैसला
10 अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी. इसकी जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजवल् लभ राव ने दी. उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी.
आधे पदों की गिनती शुक्रवार को व शेष पदों की गिनती शनिवार को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >