दो पशु के साथ तस्कर गिरफ्तार

मैनाटांड़ : पशु तस्करी पर पुलिस की कड़ी नजर है. सीमावर्ती भंगहा पुलिस ने तस्करी कर नेपाल जा रहे दो पशुओं के साथ एक कारोबारी को घर दबोचा है. भंगहा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पचरौता गांव के समीप बुधवार की शाम छापेमारी की गयी. जिसमें दो भैंस के साथ एक […]

मैनाटांड़ : पशु तस्करी पर पुलिस की कड़ी नजर है. सीमावर्ती भंगहा पुलिस ने तस्करी कर नेपाल जा रहे दो पशुओं के साथ एक कारोबारी को घर दबोचा है. भंगहा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पचरौता गांव के समीप बुधवार की शाम छापेमारी की गयी.
जिसमें दो भैंस के साथ एक कारोबारी धर-दबोचा गया. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान धूमाटांड़ गांव निवासी रामजीत यादव है. वहीं दूसरा कारोबारी चक्रसन निवासी धुतानी उराव भागने में सफल रहा.दोनों कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर रामजीत यादव को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. वहीं फरार कारोबारी धुतानी उराव के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
नयी तकनीक से दी जायेगी मनरेगा मजदूरों की मजदूरी
योगापट्टी. कार्यक्रम पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने मनरेगा आयोजित सप्ताहिक बैठक में कहा कि मजदूरों को अब नये तकनीक से मजदूरी मिलेगी. मजदूरी का भुगतान इएफएमएस के तहत सीधे खाते में जायेगी. मौके पर बीडीओ वरूण केतन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >