बेतिया राज की जमीन बेचने में पूर्व जिला परिषद सदस्य गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया राज की जमीन फरजीवाड़ा कर बेचने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बरवत पसाइन निवासी पूर्व जिप सदस्य रामदेव महतो को मंगलावार को जेल भेज दिया गया. रामदेव महतो पर बरवत सहित अन्य जगहों की जमीन बेचने का आरोप है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने […]

बेतिया : बेतिया राज की जमीन फरजीवाड़ा कर बेचने के आरोप में मुफस्सिल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बरवत पसाइन निवासी पूर्व जिप सदस्य रामदेव महतो को मंगलावार को जेल भेज दिया गया. रामदेव महतो पर बरवत सहित अन्य जगहों की जमीन बेचने का आरोप है.
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रामदेव महतो पर राज के सिपाही बलिराम महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व जिप सदस्य ने बरवत सहित अन्य जगहों पर बेतिया राज की जमीन का फर्जीवाड़ा कर बेच दिया है.
बेतिया राज की जमीन फर्जीवाड़ा कर बेचने के मामले की जांच एसडीपीओ ने की थी. जांच में मामला सत्य पाया गया. इसके बाद एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को रामदेव महतो को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.
क्या है मामला
पूर्व जिप सदस्य ने बरवत सेना सहित अन्य जगहों की बेतिया राज की जमीन पर पहले अवैध रूप से कब्जा किया. इसके बाद बाद अपना कब्जा दिखाकर अधिकांश जमीन को बेच भी दिया था. बेतिया राज प्रशासन ने फरजीवाड़ा कर जमीन बेचने के मामले में राज सिपाही बलिराम महतो को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था. इसके बाद सिपाही ने मुफस्सिल थाना में रामदेव महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >