रात में गुमटी जली, खुल गयी शराब भट्ठी

बेतिया : शहर के स्टेशन चौक पर रातों-रात बड़ी तब्दीली हुई है. पहले से अतिक्रमण कर खोली गयी मोबाइल की गुमटी अज्ञात कारणों से लगी आग में जल गयी है और उसके सामने शराब की एक नयी भठ्ठी खुली है. पीड़ित दुकानदार ने रेलवे थाने में इसका आवेदन दिया है. जीआरपी थानाध्यक्ष सिहेंश कुमार सिंह […]

बेतिया : शहर के स्टेशन चौक पर रातों-रात बड़ी तब्दीली हुई है. पहले से अतिक्रमण कर खोली गयी मोबाइल की गुमटी अज्ञात कारणों से लगी आग में जल गयी है और उसके सामने शराब की एक नयी भठ्ठी खुली है. पीड़ित दुकानदार ने रेलवे थाने में इसका आवेदन दिया है. जीआरपी थानाध्यक्ष सिहेंश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.
आगजनी का आरोप
जीआरपी को दिये आवेदन में दुकानदार संजीत कुमार ने आगजनी का आरोप लगाया है. इसका आरोप है कि एक प्रभावशाली व उसके लोगों द्वारा गुमटी हटाने का दबाव दिया जा रहा था. नहीं हटाने पर फूंक दिया गया. इससे 50 हजार का सामान जल गया है.
अफसरों को पता नहीं
अधिकारियों को यह भी पता नहीं कि रेलवे की जमीन कहां है. बगल में स्टेशन मास्टर का कार्यालय. जीआरपी थाना. इन सभी के बावजूद शुक्रवार की रात हुई तब्दीली का अफसरों को भनक तक नहीं लग सका. बताया गया कि शराब की दुकान नाले को पाट कर खोली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >