बेतिया : चर्चित बसंतटोला भूमि विवाद के मामले को सुलझाने पहुंचे शेख असलम का हाथ-पैर तोड़ दिया. इसको लेकर पीड़ित ने नगर थाने में लाल बाजार के कैलाश सिंघानिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बसंतटोला के शेख असलम आरोपित कैलाश सिंघानिया के घर मनुआपुल जोकाहां के श्रीकांत मिश्र उर्फ जितेन्द्र मिश्र के बीच जमीन रजिस्ट्री के विवाद को सुलझाने के लिये गया हुआ था. घर में प्रवेश कर रहा था कि आरोपित कैलाश ने सीढ़ी से धक्का दे कर गिरा दिया. अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण असलम का हाथ व पैर टूट गया.
लाल बाजार के कैलाश सिंघानिया के भतीजा अमन कुमार सिंघानिया का बसंत टोला में दो बीघा आठ कठ्ठा दस धूर जमीन है. जमीन बिक्री के लिए मनुआपुल के बेतिया डीह जोकहा के श्रीकांत मिश्र उर्फ जितेन्द्र मिश्र से प्रति कठ्ठा 16 लाख 50 हजार रुपया के दर से तय हुआ. एडवांस के तौर पर दस लाख का चेक आइसीआइसीआइ बैंक का श्रीकांत मिश्र ने दी.
जब अमन सिंघानिया उस चेक को केनरा बैंक के अपने खाते में भुगतान के लिए डाला,तो चेक बाउंस हो गया. वहीं श्रीकांत मिश्र ने कैलाश सिंघानिया व अन्य लोगों पर राशि लेकर जमीन नहीं रजिस्ट्री करने व 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी करायी थी.
