बेतिया : 10 से 18 वर्ष के किशोरों के सेहत का ख्याल रखने के लिए अब व्यवस्था और बढ़ाने की तैयारी है. इसके तहत सप्ताह में एक दिन खुलने वाले युवा क्लिनिक वार्ड को हफ्ते में छह दिन खोलने का निर्देश जारी किया गया है. इसके आलोक में विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. अप्रैल के प्रथम सप्ताह से इसे लागू कर दिया जायेगा.
बढ़ रहे किशोरों, किशोरियों में सर्वाधिक दिक्कत यौन संबंधी होता है. युवा क्लिनिक में इसका विशेष ख्याल रखा गया है. डॉक्टर के अलावा वार्ड में महिला और पुरुष काउंसलर रखे गये हैं.
सदर अस्पताल बेतिया, पीएचसी मझौलिया, नौतन, लौरिया और नरकटियागंज में युवा क्लिनिक की सुविधा मिलेगी. यहां अब छह दिन किशोर अपने स्वास्थ्य के विषय में परामर्श ले सकेंगे.
