नप को सैरात बंदोबस्ती में लगा 55 लाख का झटका

बेतिया : भारी गहमा-गहमी के बीच नप के प्रमुख सैरातों की बंदोबस्ती सोमवार को नप कार्यालय में नप सभापति जनक साह की अध्यक्षता में हुई. इस बार नप सैरातों की बंदोबस्ती में 55 लाख का नुकसान ङोलना पड़ा. सबसे ज्यादा नुकसान बस स्टैंड की डाक में हुई. पिछली बार बस स्टैंड की डाक 1.16 करोड़ […]

बेतिया : भारी गहमा-गहमी के बीच नप के प्रमुख सैरातों की बंदोबस्ती सोमवार को नप कार्यालय में नप सभापति जनक साह की अध्यक्षता में हुई. इस बार नप सैरातों की बंदोबस्ती में 55 लाख का नुकसान ङोलना पड़ा.
सबसे ज्यादा नुकसान बस स्टैंड की डाक में हुई. पिछली बार बस स्टैंड की डाक 1.16 करोड़ में तो मालवाहक की डाक 54 लाख में हुई थी. बस स्टैंड की डाक के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी. इसमें इमरान खान, अफताब आलम व वाशिद कमल थे. अधिकतम बोली इमरान खान ने 83 लाख रुपये लगायी. मालवाहक की बंदोबस्ती मो. राजा हुसैन, तांगा व साइकिल टिकट की अफताब आलम, मीना बाजार कौड़ी वसूली राजा दास को हुई.
मौके पर नप कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, सशक्त स्थायी समिति के सीताराम राम, रईस लाल गुप्ता,जेइ सुजय सुमन, नप कर्मी रमण कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन की बंदोबस्ती में आया उछाल
शहर में होर्डिग व बैनेर से टैक्स वसूली की डाक में इस बार भारी उछाल आयी. पिछली बार जहां 2 लाख 7 हजार में इसकी डाक हुई थी. वही इस बार इस सैरात की अधिकतम बोली जमील उर्फ गुड्डू ने 5.16 लाख लगायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >