अधर में लटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

मैनाटांड़ : प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण अधर में लटक गया है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रखंड को मिली सौगात पर कहीं ग्रहण न लग जाये. इसको लेकर प्रखंड के लोग चिंतित हैं. प्रखंडवासी नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा […]

मैनाटांड़ : प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण अधर में लटक गया है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रखंड को मिली सौगात पर कहीं ग्रहण न लग जाये. इसको लेकर प्रखंड के लोग चिंतित हैं.
प्रखंडवासी नाराज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा जिस जमीन को आवंटित की गई है. वह सुरक्षा के दृष्टि से ठीक नहीं है. लोगों का कहना है कि आवंटित जमीन की तरफ जाने वाला रास्ता भी संकीर्ण व अतिक्रमणयुक्त है . वहीं एंबुलेंस का वहां तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही नेपाल की सीमा आवंटित जमीन से सटा हुआ है.
कैसे हो निदान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी भवन जो जजर्र हो चुका है उसको तोड़ उस जगह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकता है. परंतु विभाग द्वारा भवन तोड़ने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने उक्त भवन नहीं टूट रहा है. वहीं कृषि विभाग अथवा प्रखंड व अंचल कार्यालय से सटे परिषद की जमीन को आवंटित कर दी जाये तो भवन निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा.
जिलाधिकारी से उम्मीद
प्रखंड की जनता जिलाधिकारी महोदय से आशा लगा बैठे है कि शायद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए वे आवश्यक पहल कर प्रखंड को मिली इस सौगात से नवाजेंगे. ताकि स्वास्थ्य सुविधा लेने हेतु उनको बाहर नहीं जाना पड़े. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के संदर्भ में सारी जानकारी उच्चधिकारी को लिखा जा चुका है. आदेश प्राप्त होते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >