बेतिया : जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में आग से झुलसने से एक बच्च व एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दोनों को सदर अस्पताल एमजेके में भर्ती कराया. जिसमें महिला की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. महिला लौरिया थाना के फुलवरिया गांव निवासी भुखर पासवान की पत्नी मंजीता देवी है.
जो बुधवार की रात खाना बनाने में झुलस गयी व मझौलिया थाना के लाल सरैया गांव निवासी सिकंदर साह का दो वर्षीय पुत्र रंजन घर में प्रसाद बनाने के दौरान गरम तेल में गिर गया.
