बगहा : पटखौली ओपी तथा महिला थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में तीन अपहृत लड़की के साथ आरोपित को बगहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. पटखौली ओपी थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम तथा महिला थानाध्यक्ष जितेंद्र महतो ने बताया कि थाना क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी प्रमोद गोंड ने विगत 12 मार्च को महिला थाने में आवेदन देकर 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें नरकटियागंज थाना क्षेत्र के विजय चौधरी को आरोपित किया गया था.
वहीं उसी दिन गणोश चौधरी ने पटखौली ओपी थाना में 14 वर्षीय तथा 15 वर्षीय पुत्री को अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें नरकटियागंज थाना के विजय चौधरी को हीं आरोपित किया था. जिसको गुप्त सूचना के आधार पर बगहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. विजय चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तीनों लड़कियों को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है. पटखौली थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि गणोश चौधरी के आवेदन पर थाना में कांड संख्या- 71/15 दर्ज किया गया है. जबकि महिला थाना में प्रमोद गोंड के आवेदन पर कांड संख्या- 19/15 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच – पड़ताल कर रही है.
वारंटी गिरफ्तार
रामनगर. थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि बेलौरा निवासी अवधेश राम व रमाशंकर राम को गिरफ्तार किया गया है. दोनों न्यायालय के वारंटी थे. जिन्हे गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए भेजा गया है.
मारपीट की प्राथमिकी
रामनगर. थाना क्षेत्र की बिलासपुर निवासी तेतरी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. थाने को दिये अपने आवेदन में उसने अपने ही गांव के दरोगा साह व भरभीतन साह पर मारपीट कर रुपया छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
बथवरिया. स्थानीय थाना के चंद्राहा रुपवलिया सेमवा टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर चा लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि विक्रम यादव के आवेदन पर शिवशंकर यादव, जय नारायण यादव, लगनदेव यादव, लक्ष्मण यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच – पड़ताल कर रही है.
थानेदार का इनकार
बगहा. विगत 19 फरवरी को लौकरिया थाने के रामपुर चेक नाका निवासी विधवा महिला गिरजा देवी एसपी से मिली थी. कांड संख्या 6 /14 में ट्रैक्टर के साथ साथ टेलर भी जब्त करने का निवेदन किया था. हालांकि इस मामले में पुलिस ने पहले हीं ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. जबकि टेलर आरोपित के दरवाजे पर खड़ा है. उसे पुलिस जब्त नहीं कर रही है. इसको लेकर पीड़ित महिला बेहद परेशान हैं. फिलवक्त आरोपितों ने ट्रेलर का नंबर बदल दिया है. महिला का आरोप है कि फर्जी नंबर लगा दिया गया है. गुरुवार को विधवा एसपी से मिली और इस आशय का एक आवेदन दिया. एसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं.
