नरकटियागंज : जानकी संस्कृत महाविद्यालय के समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सतीशचंद्र झा सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार से मिले. श्री झा ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि जानकी संस्कृत महाविद्यालय की गवर्निंग कमेटी के मेंबर होने के नाते वे महाविद्यालय की दिन ब दिन बिगड़ती स्थिति में हस्तक्षेप करें
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि महाविद्यालय के पास लगभग 25 एकड़ खेती की जमीन के अतिरिक्त दर्जनों दुकानें हैं जिसका किराया महाविद्यालय को मिलता है़ लेकिन विद्यालय में न तो शिक्षक हैं और ना हीं छात्ऱ उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि महाविद्यालय की जमीन जोतने वाले से लगभग एक लाख सत्तर हजार रुपया तथा दुकानों से वसूला गया किराया महाविद्यालय के खाते में जमा नहीं किया गया है़
विश्वविद्यालय द्वारा नामित कार्यकारी प्रधानाध्यापक को कोई कागजात नहीं दिया जा रहा़ विदित हो कि सोमवार को महाविद्यालय की गवर्निग कमेटी की बैठक होनी थी लेकिन वह नहीं हो सकी़ अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालय कमेटी जल्द ही एक बैठक बुलाये. एसडीएम से मिलने वालों में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य त्रिभुवन चौबे, कमलेश पांडेय, सितांशु कुमार,विवेक पाठक,आशुतोष दूबे आदि प्रमुख हैं
